स्त्री-शिक्षा एक समय ऐसा था जब लोग सोचते थे कि स्त्रियों को शिक्षा देना आवश्यक नहीं है। अब हम महसूस करने लगे हैं कि स्त्री-शिक्षा आवश्यक है। आधुनिक युग नारियों की जागृति का युग है। वे जीवन के सभी क्षेत्रों में पुरुषों से प्रतिद्वंद्विता करने का प्रयत्न कर रही हैं।
 |
| Women's Education Essay महिला शिक्षा निबंध |
बहुत लोग स्त्री-शिक्षा का विरोध करते हैं। वे कहते हैं कि औरतों का उचित क्षेत्र घर है। इसलिए वे तर्क देते हैं कि स्त्री-शिक्षा पर रुपये व्यय करना धन की बर्बादी है। यह विचार गलत है, क्योंकि स्त्री-शिक्षा समाज में शांतिपूर्ण क्रांति ला सकती है।
Women's Education Essay महिला शिक्षा निबंध
स्त्री-शिक्षा से कई लाभ हैं। शिक्षित स्त्रियाँ अपने देश के विकास में महत्त्वपूर्ण सहयोग दे सकती हैं। वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों के काम में हाथ बँटा सकती हैं। वे शिक्षिका, वकील, डॉक्टर तथा प्रशासक के रूप में समाज की सेवा कर सकती हैं। वे युद्ध के समय
महत्त्वपूर्ण काम कर सकती हैं। आर्थिक कठिनाई के इस युग में स्त्रियों के लिए शिक्षा एक वरदान है। प्रचुरता तथा उन्नति के दिन बीत गए। आजकल मध्यमवर्ग के लोगों के लिए अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त पैसे कमाना कठिन है। शिक्षित महिलाएं अपने पतियों की आमदनी को स्वयं अर्जन करके बढ़ा सकती हैं। यदि कोई स्त्री शिक्षित है तो वह अपने पति की मृत्यु के बाद अपने भरण-पोषण के लिए पैसे कमा सकती है।
Women's Education Essay महिला शिक्षा निबंध
हमारे घरों को हर्षपूर्ण स्थान बनाने के लिए
स्त्री-शिक्षा की आवश्यकता है। यदि हमारी पत्नियाँ और माताएँ सुशिक्षित हों तो हमारा घरेलू जीवन सुंदर हो जाएगा। शिक्षित महिलाएं अपने बच्चों का अच्छी तरह लालन-पोषण करके अपने देश का भविष्य उज्ज्वल कर सकती हैं। शिक्षा महिला को विचार की स्वतंत्रता देती है। यह उसका दृष्टिकोण उदार बनाती है और उसे उसके कर्त्तव्यों और उत्तरदायित्वों का ज्ञान देती है।
बहुत लोग कहते हैं कि स्त्रियों को डिग्रियाँ प्राप्त करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। वे गलती करते हैं, क्योंकि महिलाओं ने जीवन के सभी क्षेत्रों में अपना महत्त्व प्रदर्शित कर दिया है। कोई कारण नहीं है कि महिलाएँ वैसी ही शिक्षा नहीं प्राप्त करें जैसी पुरुषों को मिलती है। लेकिन, उन्हें अपने घर में कर्त्तव्यों की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। इसलिए महिलाओं को गृह-विज्ञान और बाल-मनोविज्ञान का ज्ञान अवश्यक होना चाहिए।
- Dowry: A Curse...... Essay
किसी देश की प्रगति स्त्री-शिक्षा पर निर्भर करती है। इसलिए स्त्री-शिक्षा को प्रोत्साहित करना चाहिए।