Samay ka Mahatva par Nibandh Likhiye || समय का महत्व पर निबंध लिखें || write essay on importance of time

Samay ka Mahatva par Nibandh Likhiye || समय का महत्व पर निबंध लिखें || write essay on importance of time. समय का महत्व संसार में समय की महिमा सर्वत्र गायी गई है। संसार की सभी वस्तुओं में समय ही सबसे अधिक बलवान है। इतिहास गवाह है कि जिसने भी समय के महत्व को समझा वह जीवन में सफल रहा। 

samay-ka-mahatva-par-nibandh-likhiye
samay-ka-mahatva-par-nibandh-likhiye

महापुरूषों के जीवन का अध्ययन करने पर ज्ञात होता है कि उन्होंने समय के महत्व को समझा और इसके सहारे अपने चरम लक्ष्य की प्राप्ति की। समय की गति अबाध रूप से बढ़ती चली जाती है। उसे मानव-शक्ति कभी रोक नहीं सकी है। यह सत्य है कि छूटा हुआ वाण, कही हुई बात और बीता हुआ समय पुनः वापिस नहीं आते। 

Samay ka Mahatva par Nibandh Likhiye

अतः समयानुसार आवश्यक और उचित कार्य करना ही समय के महत्व को समझना है। जैसे मनुष्य जीवन का प्रथम चरण यानी बीस-पच्चीस वर्ष की अवस्था अध्ययन और ज्ञान प्राप्ति का समय है। इस अवस्था में मनुष्य अपने भावी जीवन की तैयारी करता है। उसे इस समय हर प्रकार के ज्ञान तथा शारीरिक पुष्टता से अपने को सक्षम बनाने का प्रयास करना चाहिए। 

जो व्यक्ति इस समय के महत्व को नहीं समझता, वास्तविक कर्त्तव्यों को दृष्टि में रखकर कार्य नहीं करता उसे अपने जीवन में समय के महत्व को समझते हुये आवश्यक कार्य करना चाहिए क्योंकि समय बीत जाने पर फिर नहीं आता। अतः मनुष्य बेकार हो जाता है। समय के महत्व को अच्छी तरह समझ कर कार्य करने से मनुष्य को सफलता प्राप्त होती है। 

समय का महत्व पर निबंध लिखें

समय के महत्व को समझना ही उन्नति की कुंजी है। जो मनुष्य समयानुसार कार्य की आदत डाल देता है उसे किसी प्रकार की कठिनाई का अनुभव नहीं होता है। ऐसे लोगों में समयानुसार काम करने की क्षमता आ जाती है और वे निर्णयात्मक बुद्धि से अपने कार्य को सही समय पर सम्पादित कर लौकिक जीवन सफल बनाते हैं। 

समय के महत्व को समझ कर समयानुसार काम करने वालों की गति-विधि में समन्वय तथा समरसता रहती है अतः उनका पारिवारिक जीवन सुखमय बन जाता है तथा उन्हें सदा आत्मशान्ति मिलती रहती है। समाज में सम्मानित होते हैं। इस प्रकार वे समय के महत्व को समझकर तथा समय का विभाजन करके उससे अधिक से अधिक लाभ उठाते हैं 

write essay on importance of time

और जब जिस काम का अवसर रहता है, तब वे उसी काम को करके अपनी क्षमता बढ़ाते हैं तथा समयानुसार उन्हें अपने प्रयास का यथोचित फल प्राप्त होता है। समय के महत्व को बताते हुए कहा गया है कि जिसने लड़कपन में विद्याध्ययन नहीं किया, युवावस्था में धन नहीं कमाया वह वृद्धावस्था में क्या करेगा?

समय के महत्व को न समझकर कार्य करने के कारण मानव-जीवन में शक्ति ही नहीं आ पाती। उसका मन इतना चंचल और अव्यवस्थित हो जाता है कि समयानुसार वह काम नहीं कर पाता। जिसने जीवन के प्रारंभ से ही समय के महत्व को नहीं समझा, उसे कभी भी सफलता नहीं मिल पाती। 

Samay ka Mahatva par Nibandh Likhiye || समय का महत्व पर निबंध लिखें || write essay on importance of time

समय के महत्व को न समझकर कार्य करने का प्रभाव बहुत ही घातक होता है। इसके कारण जीवन का प्रथम चरण विभिन्न प्रकार का अनुचित और हानिकारक भावनाओं का केन्द्र बन जाता है। उस व्यक्ति के जीवन में बर्बरता, उदण्डता और अव्यावहारिकता आ जाती है, अत: वह गृहस्थ जीवन के योग्य ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाता, इस बड़े अभाव के कारण उसमें उचित कार्यक्षमता का अभाव हो जाता है। अत: न तो वह धन कमा पाता है, न पारिवारिक जीवन को सुखी बना पाता है। 

वह समाज में निन्दा का पात्र बनकर जीवन-यापन करता है। अत: जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय के महत्व को उचित ढंग से समझना होगा। समय का सम्मान करना पड़ेगा और सही समय पर सही कार्य करना होगा। सारतः यह कहा जा सकता है कि समय के महत्व को समझना सफलता की एकमात्र कुंजी है।

I am a student web designer, I can give you a WordPress website by designing a professional website and if you want to see what website I design, Click on this link. click here website demo

Post a Comment

© Kiss Shayari. All rights reserved. Distributed by StatusClinic