Vinay Patrika, Ritikal Se Abhipray, Ritibaddhy Kavy Dhara

Vinay Patrika, Ritikal Se Abhipray, Ritibaddhy Kavy Dhara. Poet suffering from the influence of Kali Yuga, the magazine written by the apostle at the feet of God for his salvation is the same Vinaya Patrika.

Vinay Patrika, Ritikal Se Abhipray, Ritibaddhy Kavy Dhara

We saw that the main purpose of Bhaktikal's Hindi poetry was devotion. Saints, Sufis, and lordly devout poets practiced God in their own way. One is that in devotional poetry, distraction towards life rather than public happiness.

Vinay Patrika, Ritikal Se Abhipray, Ritibaddhy Kavy Dhara

Ritual poets are said to be the acharya poets who composed poetry representing the parts of poetry for their patron, kings, poets, and poets. By writing the characteristics of the Kavyangas in the poem itself, he created succulents and miraculous examples.

Vinay Patrika विनय पत्रिका

Ans. कलियुग के प्रभाव से पीड़ित कवि ने अपने उद्धार के लिए भगवान के चरणों में जो पत्रिका प्रेषित की वही विनय पत्रिका है। यद्यपि यह मुक्तक शैली में लिखित पदों का संग्रह है फिर भी इसकी क्रमबद्धता को देखते हुए पत्र-प्रबंध कहा जा सकता है।

वियन पत्रिका में भक्ति विह्वल भक्त की मनोदशा का सचा निदर्शन है। भक्ति की तरलता, दैन्य भाव की आन्तरिक स्वीकृति और भगवान के प्रति गहरी निष्ठा के कारण इसमें कवि का हृदय स्वच्छ स्फटिक की तरह पारदर्शी रूप में उपस्थित हुआ है। (इसमें मुख्यतः तीन केन्द्रीय तत्व हैं। 

(1) कवि की दीनता और आस्था का वर्णन
(2) राम की श्रेष्ठता, सुन्दरता एवं भक्तवत्सलता का निरूपण
(3) उचित स्रोत के सहारे आगे बढ़ने की मर्यादावादी दृष्टि। 

इन तीनों के सम्यक सन्तुलित निर्वाह के कारण विनय पत्रिका भक्ति की दृष्टि से ही नहीं लोक धर्म की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण हो गयी है।) गीति काव्य वैसे तो आत्मनिष्ठ भावों का अक्षय स्रोत होता है और कवि आदि से अन्त तक उसमें 'मैं' शैली ही अपनाता है किन्तु यह 'मैं' जब भगवान के सर्व के साथ जुड़ता है तो उसका अहम् पिघल कर 

लोक जीवन की धारा में मिल जाता है। इसलिए तुलसी का विनय पत्रिका केवल तुलसी की नहीं सभी पाप-ताप से पीड़ित भक्त की विनय पत्रिका है। कहीं राम की श्रेष्ठता की ऊँचाई और अपनी हीनता की अनुभूति का वर्णन करते हैं।

Ritikal Se Abhipray रीतिकाल से अभिप्राय

Ans. हमने देखा कि भक्तिकाल की हिंदी कविता का मुख्य उद्देश्य ईश्वर-भक्ति था। संतों, सूफियों और सगुण भक्त कवियों ने अपने-अपने ढंग से ईश्वर की साधना की। एक तो यह कि भक्तिकालीन कविता में लोक-सुख के बजाय जीवन के प्रति विकर्षण. का भाव था।

दूसरे यह कि इस काल में छोटे-बड़े राजाओं-रजवाड़ों को फिर से अपना राज्य मिल गया। दिल्ली में मुगल शासन स्थापित हो चुका था। इस काल के कवि प्रायः किसी-न-किसी राज दरबार से जुड़े थे। दरबारों के कवि (या अन्य कवि भी) अपने आश्रयदाताओं को प्रसन्न करने के लिए प्रेम और श्रृंगार का चित्रण करने के साथ-साथ अलंकार, नायिका-भेद, छंद, रस आदि के शास्त्रीय विवेचन संबंधी ग्रंथ या

इन्हीं विषयों पर आधारित मुक्तकों की रचनाएँ करने लगे। काव्य की इस शास्त्रीय प्रवृत्ति को 'रीति' कहा जाता है। विशिष्ट पद-रचना रीति है। काव्य-रचना की यह प्रवृत्ति सन् 1650 से 1850 तक प्रमुख बनी रही। इसीलिए इस प्रवृत्ति को -रीति' प्रवृत्ति, इस काल को रीतिकाल और इस समय के साहित्य को रीतिकालीन साहित्य कहते हैं। श्रृंगार की अधिकता होने के कारण

इस काल को 'श्रृंगार काल' भी कहा गया, चूँकि श्रृंगार वर्णन भी एक निश्चित रीति में ही लिया गया, अत: इसे रीतिकाल कहना ही उचित है। इस प्रवृत्ति के अतिरिक्त कुछ कवि ऐसे भी हैं जिन्होंने इस परिपाटी से अलग काव्य रचना की। ऐसे कवियों को रीतिमुक्त कवि कहा जाता है।

Ritibaddhy Kavy Dhara रीतिबद्ध काव्य-धारा

Ans. रीतिबद्ध कवि उन आचार्य कवियों को कहते हैं जिन्होंने अपने आश्रयदाता, राजाओं, कवियों और काव्य-रसिकों के लिए काव्य के अंगों का निरूपण करने वाली कविता रची। काव्यांगों के लक्षण भी पद्य में ही लिखकर इन्होंने सरस और चमत्कारपूर्ण उदाहरणों की रचना की।

इनका मन इन सरस उदाहरणों को रचने में ही रमता था। इनमें से कुछ कवियों ने लक्षण-ग्रंथों के साथ-साथ लक्ष्य ग्रंथ (व्यावहारिक ग्रंथ) भी रचे। कुछ ने केवल लक्षण-ग्रंथों की ही रचना की। लक्षण-ग्रंथ और लक्ष्य ग्रंथ दोनों रचने वाले प्रमुख कवि हैं : केशव, देव, मतिराम, चिंतामणि, पद्माकर आदि तथा केवल लक्षण-ग्रंथ लिखने वाले कवियों में प्रमुख हैं श्रीपति आदि।
I am a student web designer, I can give you a WordPress website by designing a professional website and if you want to see what website I design, Click on this link. click here website demo

Post a Comment

© Kiss Shayari. All rights reserved. Distributed by StatusClinic