हिन्दी ऑनर्स (प्रथम पत्र) वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर | Hindi Honors (First Letter) Objective Q&A


हिन्दी ऑनर्स (प्रथम पत्र) वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर | Hindi Honors (First Letter) Objective Q&A


सही विकल्प का चुनाव कीजिए



1. विद्यापति हिन्दी साहित्य की किस विधा से सम्बद्ध हैं ?
(क) काव्य (ख) नाटक (ग) उपन्यास (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(क)

2. विद्यापति हिन्दी साहित्येतिहास के किस काल-खंड में मान्य हैं ?

(क) आदिकाल (ख) पूर्वमध्यकाल (ग) उत्तरमध्यकाल (घ) आधुनिककाल

उत्तर-(क)

3. विद्यापति की जन्म-भूमि किस स्थान के नाम से प्रसिद्ध है ?
(क) कसिया (ख) विसपी (ग) गढ़कोला (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
4. विसपी विद्यापति के समय बिहार के किस जिले में था ?
(क) भागलपुर (ख) मधुबनी (ग) छपरा (घ) दरभंगा
उत्तर-(घ)
5. विद्यापति का जन्म कब हुआ था?
(क) सन् 1350 ई. (ख) सन् 1380 ई. के लगभग (ग) सन् 1390 ई. के लगभग (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
6. विद्यापति का निधन कब हुआ था ?
(क) सन् 1448 ई. में (ख) सन् 1450 ई. में (ग) सन् 1460 ई. में (घ) सन् 1465 ई० में .
उत्तर-(क)
7. विद्यापति की सर्वाधिक प्रसिद्ध कौन-सी कृति है ?
(क) भू-परिक्रमा (ख) कीर्तिलता (ग) कीर्तिपताका (घ) पदावली
उत्तर-(घ)
8. विद्यापति की पदावली में कौन-सी भाषा व्यवहृत हुई है ?
(क) अवधी (ख) ब्रजभाषा (ग) मैथिली (घ) अंगिका
उत्तर-(ग)
9. विद्यापति ने कौन-सी नयी भाषा निर्मित की?
(क) प्राकृत (ख) अपभ्रंश (ग) अवहठ्ठ (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
10. अवहठु किन दो भाषाओं के मिलने से निर्मित हुई ?
(क) अपभ्रंश (ख) देशभाषा (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
11. अवहठ्ठ में रचित विद्यापति की कौन-सी कृति है ?
(क) कीर्तिलता (ख) कीर्तिपताका (ग) दोनों (घ) लिखनावली
उत्तर-(ग)
12. 'पुरुष-परीक्षा' किस भाषा में रचित ग्रंथ है ?
(क) संस्कृत (ख) मैथिली (ग) अवरूढ़ (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(क)
13. 'देसिल बयना सबजन मिट्ठा' किस भाषा के संदर्भ में प्रचलित है ?
(क) ब्रजभाषा (ख) मैथिली (ग) अंगिका (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
14. विद्यापति के लिए कौन-सी उपाधि सर्वाधिक प्रचलित है ?
(क) कविकंठ (ख) कविशेखर (ग) मैथिल कोकिल (घ) अभिनव जयदेव
उत्तर-(ग)
15. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित विद्यापति का चतुर्थपद किससे संबंद्ध है?
(क) शृंगार (ख) वीररस (ग) भक्ति (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
16. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित विद्यापति के अष्टम् पैद में क्या वर्णित हुआ है ? .
(क) नायक का रूप-सौन्दर्य (ख) नायिका का रूप-सौन्दर्य (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)

हिन्दी ऑनर्स (प्रथम पत्र) वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर | Hindi Honors (First Letter) Objective Q&A


17. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित विद्यापति के दसवें पद में क्या वर्णित हुआ है ?
(क) नायक का रूप-सौन्दर्य . (ख) नायिका का रूप-सौन्दर्य (ग) कृष्ण का रूप-सौन्दर्य (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
18. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित विद्यापति के पन्द्रहवें पद में क्या वर्णित हुआ है ?
(क) नायक का रूप-सौन्दर्य (ख) नायिका का रूप-सौन्दर्य (ग) संयोग (घ) वियोग
उत्तर-(घ)
19. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित विद्यापति के तेइसवें पद में राजा के रूप में कौन चित्रित
हुआ है? (क) पावस (ख) वसंत (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ख)
20. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित विद्यापति के पच्चीसवें पद में किनकी स्तुति हुई है ?
(क) आश्रयदाता की (ख) किसी राजा की (ग) गंगा की (घ) इनमें से कोई नही।
उत्तर-(ग)

21. कबीरदास किस शताब्दी के कवि के रूप में मान्य हैं ?
(क) दसवीं (ख) बारहवीं (ग) चौदहवीं (घ) पन्द्रहवी
उत्तर-(घ)
22. हिन्दी साहित्योतिहास का कौन-सा काल खंड स्वर्णयुग माना जाता है ?
(क) आदिकाल (ख) भक्तिकाल (ग) रीतिकाल (घ) आधुनिक काल
उत्तर-(ख)
23. कबीरदास किस काल-खंड के कवि हैं ?
(क) आदिकाल (ख) भक्तिकाल (ग) रीतिकाल (घ) आधुनिककाल
उत्तर-(ख)
24. कबीर भक्तिकाल के कैसे कवि मान्य हैं ?
(क) सगुण रामभक्त कवि (ख) सगुण कृष्ण भक्त कवि (ग) निर्गुण ज्ञानमार्गी कवि (घ) निर्गुण प्रेममार्गी कवि
उत्तर-(ग)
25. हिन्दी काव्य-साहित्य की निर्गुण-संत-काव्य-परम्परा के प्रवर्तक-कवि कौन हैं ?
(क) नामदेव (ख) कबीर (ग) रैदास (घ) मलकूदास
उत्तर-(ख)
26. कबीर की भक्ति-भावना किनके प्रति निवेदित हुई है ?
(क) श्रीराम के प्रति (ख) श्रीकृष्ण के प्रति (ग) निर्गुण ब्रह्म के प्रति (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
27. कबीरदास का सर्वमान्य जन्म-स्थान कहाँ है ?
(क) मथुरा (ख). काशी (ग) अयोध्या (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
28. कबीरदास का सर्वमान्य जन्म-काल क्या है ?
(क) सन् 1300 ई० (ख) सन् 1320 ई. के लगभग (ग) सन् 1330 ई. के लगभग (घ) सन् 1398 ई. के लगभग
उत्तर-(घ)
29. किंवदन्ती के अनुसार बालक कबीर का पालन-पोषण किनके द्वारा हुआ था ?
(क) नीरु (ख) नीमा (ग) दोनों (घ) ब्राह्मणी
उत्तर-(ग)
30. कबीरदास ने इनमें से किनका शिष्यत्व ग्रहण किया था ?
(क) चैतन्य महाप्रभु (ख) नरहरिदास (ग) वल्लभाचार्य (घ) स्वामी रामानंद
उत्तर-(घ)
31. कबीर ने अपना जन्म-स्थान कहाँ बताया है ?
(क) राजापुर (ख) मगहर (ग) कसिया (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
32. कबीर का कौन-सा निधन काल मान्य है?
(क) सन् 1518 ई० (ख) सन् 1525 ई. (ग) सन् 1535 ई० (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)

हिन्दी ऑनर्स (प्रथम पत्र) वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर


33. पंडित बनने के लिए कबीर क्या आवश्यक मानते हैं ?
(क) शास्त्र-ज्ञान (ख) व्यावहारिक ज्ञान (ग) प्रेम का सच्चा ज्ञान (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
34. ईश्वर की विद्यमानता फूल में किस तरह है ?

(क) रंग की तरह (ख) सुगंध की तरह (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं।

उत्तर-(ख)
35. संसार में किस प्रकार के मनुष्य का जीवन व्यर्थ है ?
(क) धनी (ख) धनहीन (ग) ईश्वर-प्रेम रहित (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ग)
36. कबीर के अनुसार संसार को क्या कहा गया है?
(क) अवतार जगत (ख) स्वर्ग (ग) काजल की कोठरी । (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
37. कबीर ने कैसी वाणी बोलने का उपदेश दिया है ?
(क) कर्कश (ख) मधुर (ग) विद्वतापूर्ण (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
38. प्रेम को कैसे प्राप्त किया जा सकता है ?
(क) खेतों से (ख) हाट से (ग) अहं के त्याग से (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ग)
39. इस संसार में राम कहाँ रहते हैं?
(क) मंदिरों में (ख) हृदय में (ग) घट-घट में (घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(ग)
40. मानव-शरीर का निर्माण कितने तत्वों से होता है ?
(क) तीन (ख) चार (ग) पाँच (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
41. सूरदास कितने हुए हैं ?
(क) 4 (ख) 5 (ग) 6 (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(घ)
42. सूरदास के गुरु कौन थे ?
(क) नरहरिदास (ख) मीरतकी (ग) वल्लभाचार्य (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
43. सूरदास का जन्म-स्थान कहाँ है ?
(क) कासया (ख) गढ़शेला (ग) सीही (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
44. सूरदास का जन्म-काल क्या है ?
(क) सन् 1400 ई. (ख) सन् 1450 ई. (ग) सन् 1478 ई० (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
45. सूरदास से सम्बद्ध कितने ग्रंथ मान्य हैं ?
(क) 5 (ख) 10 (ग) 20 (घ) 25
उत्तर-(घ)
46. सूरदास की सर्वाधिक लोकप्रिय कृति कौन-सी है?
(क) सूरसारावली (ख) सूरसागर (ग) व्याहलो (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
47. सूरदास किस भाषा के कवि हैं ?
(क) अवधी (ख) ब्रजभाषा (ग) भोजपुरी (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
48. सूरदास के आराध्य कौन हैं ?
(क) राम (ख) कृष्ण (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर-(ख)
49. सूरदास की भक्ति-भावना किस भाव से अभिव्यक्त हुई है?
(क) दास्य.(ख) सख्य (ग) माधुर्य (घ) तीनों
उत्तर-(घ)

हिन्दी ऑनर्स (प्रथम पत्र) वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर


50. सूरदास किस सम्प्रदाय के दीक्षित कवि थे ?
(क) रामानंदी संप्रदाय (ख) चिस्ती सम्प्रदाय (ग) पुष्टि सम्प्रदाय (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)

51. सूरदास के दीक्षा-गुरु कौन थे ?

(क) स्वामी रामानंद (ख) मीरतकी (ग) नरहरिदास (घ) वल्लभाचार्य
उत्तर-(घ)
52. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित सूरदास के पद किससे सम्बद्ध हैं ?
(क) भक्ति (ख) विरह (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
53. सूरदास द्वारा भक्ति के अन्तर्गत कैसी उपासना श्रेष्ठ मानी गई है ?
(क) सगुणोपासना (ख) निर्गुणोपासना (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
54. पाठ्य-पुस्तक के भक्ति-खंड में संग्रहित सूर के प्रथम पद में क्या वर्णित हुई है ?
(क) राम-महिमा (ख कृष्ण-महिमा (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
55. पाठ्य-पुस्तक के भक्ति-खंड में संग्रहित सूर का दूसरा पद किससे संबद्ध है ?
(क) मंगलाचरण (ख) निर्गुणोपासना (ग) सगुणोपासना (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
56. पाठ्य-पुस्तक के भक्ति-खंड में संग्रहित सूर का प्रथम पद किससे संबद्ध है ?
(क) मंगलाचरण (ख) निर्गुणोपासना (ग) सगुणोपासना (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
57. पाठ्य-पुस्तक के भक्ति-खंड में संग्रहित सूर का तीसरा पद किससे संबद्ध है ? -
(क) मंगलाचरण (ख) निर्गुणोपासना (ग) गुरुमहिमा (घ) अविद्यामाया
उत्तर-(घ)
58. सूर के अनुसार सच्चे भक्ति-भाव का कैसे प्राप्त होना बताया गया है ?
(क) तीर्थाटन से (ख) आत्म-समर्पण से (ग) बालाचार से (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
59. सूर ने माया को किस संज्ञा से अभिहित किया है ?
(क) महामोहिनी (ख) ठगिनी (ग) पापिन (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
60. भक्ति-खंड में संग्रहित सूर का चतुर्थ पद किससे संबद्ध है ?
(क) मंगलाचरण (ख) अविद्यामाया (ग) चित्त- बुद्धि-संवाद (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
61. सूर की दृष्टि में चकवी क्या है ?
(क) केवल पक्षी (ख) बुद्धि (ग) माया (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
62. सूर ने बुद्धि को किससे प्रकित किया है ?
(क) तोते से (ख) मैना से (ग) चकवा से (घ) चकवी से
उत्तर-(घ)
63. भक्ति-खंड में संग्रहित सूर का षष्ठ पद किससे संबद्ध है ?
(क) मंगलाचरण (ख) मुरली (ग) अविद्यामाया (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
64. ब्रज की गोपियों को योगोपदेश कौन देते हैं ?
(क) कृष्ण (ख) उद्धव (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
65. तुलसीदास हिन्दी साहित्येतिहास के किस कालखंड के कवि हैं ?
(क) आदिकाल (ख) भक्तिकाल (ग) रीतिकाल (घ) आधुनिककाल
उत्तर-(ख)


Hindi-I (Hons.) BN

66. तुलसीदास किस प्रकार के कति ?
(क) निर्गुण कवि (ख) कृष्णभक्ति कवि (ग) रामभक्त कवि (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
67. तुलसीदास का जन्म-काल क्या है ?
(क) सन् 1500 ई० (ख) सन् 1520 ई० (ग) सन् 1532 ई० (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
68. तुलसीदास का जन्म-स्थान कहाँ है ?
(क) कासया (ख) बस्ती (ग) राजापुर (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
69. तुलसीदास का देहावसान कब हुआ था ?
(क) सन् 1623 ई० (ख) सन् 1630 ई० (ग) सन् 1640 ई. (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
70. तुलसीदास भक्तिकाल की किस शाखा के कवि हैं ?
(क) ज्ञानाश्रयी (ख) प्रेमाश्रयी (ग) कृष्णाश्रयी (घ) रामाश्रयी
उत्तर-(घ)
71. तुलसीदास की काव्य-भाषा कौन-सी है ?
(क) अवधी (ख) ब्रजभाषा (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं। -
उत्तर-(ग)
72. तुलसीदास की लोकप्रियता का आधार-ग्रंथ कौन-सा है ?
(क) श्रीरामचरितमानस (ख) कवितावली (ग) विनयपत्रिका (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
73. श्रीरामचरितमानस की रचना किस भाषा में हुई है ?
(क) अवधी (ख) ब्रजभाषा (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
74. श्री रामचरितमानस में कुल कितने कांड हैं ? -
(क) 2 (ख) 4 (म) 5 (घ) 7
उत्तर-(घ)
75. अयोध्याकांड मानस का कौन-सा कांड है ?
(क) प्रथम (ख) द्वितीय (ग) तृतीय (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
76. तुलसीदास के दीक्षा-गुरु कौन थे ?
(क) स्वामी रामानंद (ख) वल्लभाचार्य (ग) नरहरिदास (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
77. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित राम-सीता संवाद विषयक पद किस कांड में हैं ?
(क) बालकांड (ख) अयोध्याकांड (ग) सुन्दरकांड (घ) इनमें से कोई नहीं। ।
उत्तर-(ख)
78. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित भरत-राम संवाद विषयक पद किस कांड में हैं ?
(क) बालकांड (ख) सुंदरकांड (ग) उत्तरकांड (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
79. उत्तरकांड मानस का कौन-सा कांड है ?
(क) पहला (ख) तृतीय (ग) पाँचवा (घ) सप्तम कांड
उत्तर-(घ)
80. बिहारीलाल हिन्दी साहित्येतिहास के किस काल-खंड के कवि हैं ?
(क) आदिकाल (ख) भक्तिकाल (ग) रीतिकाल (घ) आधुनिककाल
उत्तर-(ग)

Hindi -I (Hons.) B.N.M.U.Madhepura

81. बिहारीलाल का जन्म-स्थान कहाँ है ?
(क) काशी (ख) बस्ती (ग) बसुवागोविन्दपुर (घ) पटियाला
उत्तर-(ग)
82. बिहारीलाल का जन्म-काल क्या है ?
(क) सन् 1500 (ख) सन् 1595 ई. के लगभग (ग) सन् 1600 (घ) सन् 1605 ई. के लगभग
उत्तर-(ख)
83. बिहारीलाल का निधन कब हुआ ?
(क) सन् 1663 ई० (ख) सन् 1665 ई० (ग) सन् 1668 ई० (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
84. बिहारीलाल की लोकप्रियता का आधार-ग्रंथ कौन-सा है ?
(क) सतसई (ख) दोहावली (ग) बरवै (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
85. बिहारीलाल किनके राज्याश्रय में रहे थे ?
(क) शाहजहाँ (ख) महाराज जय सिंह (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
86. बिहारी सतसई किस प्रकार का काव्य है ?
(क) प्रबंध काव्य (ख) खंडकाव्य (ग) मुक्तककाव्य (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
87. बिहारी सतसई में कौन-सा छंद व्यवहृत हुआ है ?
(क) दोहा (ख) चौपाई (ग) सोरठा (घ) सवैया
उत्तर-(क)
88. बिहारीलाल ने कैसे दोहे लिखे हैं ?
(क) भक्ति से सम्बद्ध (ख) शृंगार से सम्बद्ध (ग) नीति, ज्योतिष आदि से सम्बद्ध (घ) सभी से सम्बद्ध
उत्तर-(घ)
89. बिहारी ने अपनी सतसई का प्रारंभ किन दोहों से किया है ?
(क) मंगलाचरण के __ (ख) शृंगारपरक (ग) नीतिपरक (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)
90. बिहारी लाल के भक्तिपरक दोहों की संख्या कितनी है ?
(क) दस (ख) बीस (ग) पचास के लगभग (घ) 100 के लगभग
उत्तर-(घ)
91. बिहारी के दोहों की क्या विशेषता है ?
(क) कल्पना की समाहार शक्ति (ख) भाषा की समास शक्ति (ग) दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
92. बिहारी को क्या कहा गया है ?
(क) कलम का सिपाही (ख) सफल मुक्तककार (ग) कलम का जादूगर (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
93. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित बिहारी के प्रारंभिक दोहे किसके अन्तर्गत हैं ?
(क) मंगलाचरण (ख) शृंगार (ग) नीति (घ) अन्य -
उत्तर-(क)
94. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित बिहारी के प्रथम दोहे में किनकी वंदना की गई है ?
(क) श्री कृष्ण की (ख) श्री राधा की (ग) श्री राम की ___(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
95. बिहारीलाल श्री राधा-कृष्ण के प्रति अनुराग निमित्त क्या छोड़ने को कहते हैं ?
(क) मंत्र-जाप (ख) तीर्थाटन (ग) कथा-श्रवण (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ख)
96. 'वृषभानुजा' किन्हें कहा गया है ?
(क) सुकन्या को (ख) लालता को (ग) राधा को (ग) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(ग)
97. श्रीकृष्ण के मुकुट में कितने चन्द्रमा शोभित हैं ?
(क) एक (ख) दो (ग) चार (घ) सहस्त्रों
उत्तर-(घ)
98. पाठ्य-पुस्तक में संग्रहित बिहारी का 33वाँ दोहा किस प्रकार का है ?
(क) भक्तिपरक (ख) शृंगारपरक (ग) नीतिपरक (घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-(क)


99. रिक्त स्थानों को भरें -

(क) विद्यापति .............. महाकवि हैं।
(ख) विद्यापति राजा .......... के खेलन कवि के रूप में मान्य हैं।
(ग) हिन्दी काव्य में विद्यापति की लोकप्रियता का आधार-ग्रंथ ...... है।
(घ) पदावली की रचना विद्यापति ने ........ में की है।
(ङ) “चानन भेल विषम सर रे ..... भेल भारी। सपनहुँ हरि नाहि आएल रे गोकुल गिरधारी।।''

उत्तर-(क) आदिकालीन (ख) शिवसिंह (ग) पदावली (घ) मैथिली (ङ) भूषण

100. रिक्त स्थानों को भरें -

(क) कबीर ........ के प्रव ‘क कवि हैं।
(ख) कबीर भक्तिकाल की ....... शाखा के कवियों में अग्रगण्य हैं।
(ग) ...... कबीरदास रचित उनका एकमात्र काव्य-ग्रंथ है।
(घ) कबीरदास भक्त एवं ......... कवि हैं।
(ङ) कबीर की काव्य-भाषा ........ है।

उत्तर-(क) निर्गुण संत काव्य-परंपरा (ख) ज्ञानाश्रयी (ग) बीजक (घ) समाज-सुधारक (ङ) सधुक्कड़ी



I am a student web designer, I can give you a WordPress website by designing a professional website and if you want to see what website I design, Click on this link. click here website demo

Post a Comment

© Kiss Shayari. All rights reserved. Distributed by StatusClinic